12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में टूल एवं गेज विभाग की हिंदी ई-पत्रिका “सृजन” के तृतीय...

बीएचईएल में टूल एवं गेज विभाग की हिंदी ई-पत्रिका “सृजन” के तृतीय अंक का विमोचन

Published on

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल के टूल एवं गेज विभाग की हिंदी ई-पत्रिका “सृजन” के तृतीय अंक का विमोचन महाप्रबंधक– फीडर्स रूपेश तैलंग ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ई-पत्रिका के प्रकाशन से जुड़े टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी कार्यान्वयन हेतु टीजीएम की ओर से किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि संबंधी आशा व्यक्त की।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि व्यावसायिक कठिनाइयों के इस दौर में अपनी दैनिक जिम्मेदारियाँ निभाते हुए ई-पत्रिका के लिए कार्य करना सदस्यों की अपार क्षमता को दर्शाता है। जिस प्रकार टीम वर्क के कारण यह कार्य संभव हो सका है, उसी प्रकार यदि हम दृढ़ संकल्पित हों तो बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का सामना करके अपनी संस्था के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीआईएम, पीआरएम, सीआईटी, टीजीएम एवं सीटीएक्स) वीवी खरे, अध्यक्ष (हिंदी कार्य समिति), उप प्रबंधक (राजभाषा) पूनम साहू, उप प्रबंधक दिनेश अडगुलकर, सचिव (टीजीएम हिंदी कार्य समिति), पुष्पा मिश्रा, पत्रिका के संपादक मंडल तथा रचनाकार प्रहलाद व्यास, सविता पटेल, सत्या पहाड़े, मनीष बावस्कर, दीपक दाते, जितेन्द्र पवार, तोषण पटेल उपस्थित थे।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...