9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़शीतल पैराडाइस के रहवासियों ने मानव अधिकार आयोग में लगाई गुहार

शीतल पैराडाइस के रहवासियों ने मानव अधिकार आयोग में लगाई गुहार

Published on

भोपाल।

अयोध्या बायपास स्थित शीतल पैराडाइस के रहवासी प्रशासन की अनदेखी से मानव अधिकार आयोग के दरवाजे पर सुरक्षा की मांग की है। आयोग में दिए आवेदन के अनुसार मेहनत की पूंजी लगाकर स्वयं का मकान लेने का सपना बिल्डर के डर से कम दाम पर बेचने को मजबूर कर रहा ।बिल्डर प्रथम तल पार्किंग पर बने कार्यालय में अब पुराने काम पर लौट आया एवं किराए पर मकान देने के साथ मकान खरीदने-बेचने का काम करने लगा। रहवासियों को परेशान करने की वजह यह भी हो सकती है कि कम दाम पर बेचने को मजबूर हों।

पूर्व में कई रहवासी जल्दबाजी में सस्ते दाम पर बेंच कर चले गए परन्तु मुकेश जैन का कार्यालय एवं स्टाफ, ड्राइवर, चपरासी,हेल्पर नहीं हट पाये। इससे कहीं न कहीं प्रशासन की सांठगांठ नजर आ रही। यहां पर किराए दार छात्रों को लालच देकर भी रहवासियों के खिलाफ षडयंत्र करते रहते हैं।पूर्व में रहवासियों द्वारा रेरा के नियम के विपरीत सैकड़ों अवैध फ्लैट, हाईटेंशन लाइन कई आवाज उठाने का खामियाजा भुगताना पड़ रहा है। वहीं बाउंसर एवं गुंडों के डर से मानव अधिकार आयोग से सुरक्षा की मांग की है। यह जानकारी रहवासी केएस परमार ने दी।

इनका कहना है-
लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ लोग अपनी रोटी सेंकने के लिए परेशान कर रहे हैं। कभी थाने में शिकायत तो कभी प्रशासन को की जा रही है जबकि रहवासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसकी जांच भी हो चुकी है।
मुकेश जैन, भवन निर्मामा शीतल पैराडाईज

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...