-भेल के फाउंड्री गेट क्रांति स्थल पर हेस्टू-एचएमएस का प्रदर्शन
भोपाल
हैवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक टे्रड यूनियन हेस्टू एचएमएस भेल कर्मचारियों के आर्थिक मुद्दों को लेकर बुधवार को कारखाने के फाउंड्री गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के महासचिव अमर सिंह राठौर ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि एसआईपी ,पीपी बोनस और भोपाल यूनिट के रिवार्ड स्कीम हमारा हक है इसे प्रबंधन से लेकर ही रहेंगे चाहे लड़ाई दिल्ली तक क्यों न जाना पड़े । यहां के कर्मचारियों न तो प्लांट परफारमेंश बोनस का लाभ मिल रहा है और न ही एसआईपी का। इसको लेकर यूनियन ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक गुहार लगाई लेकिन प्रबंधन कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है इसलिये बड़े आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बच रहा है ।
यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि 29 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित जेसीएम की बैठक में पीपी एवं एसआईपी बोनस और रिवार्ड स्कीम को एजेंडे में शामिल किया जाये। हेस्टू-एचएमएस के महामंत्री अमर सिंह राठौर,केटीयू के महामंत्री फारूख एवं यूएमएस के संजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस प्रदर्शन में हेस्टू-एचएमएस एवं सहयोगी संघठन केटीयू और यूएमएस के पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद थे।
