17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़अवधपुरी के सांई मंदिर पर रामनवमी पर निकलेगी सांई की पालकी, बंटेगी...

अवधपुरी के सांई मंदिर पर रामनवमी पर निकलेगी सांई की पालकी, बंटेगी खिचडी

Published on

भोपाल

भोपाल के अवधपुरी आधार शिला स्थित साईं बाबा मंदिर में श्रीराम नवमी पर्व के मौके पर 17अप्रैल को साईं पालकी यात्रा निकाली जायेगी। पालकी यात्रा में बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और रहवासी बाबा के जयकारे लगाते शामिल होंगे। इसके बाद मंदिर में बाबा की आरती की जाएगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के प्रमुख आर के महाजन ने बताया कि समिति द्वारा सन् 2012 से श्रीराम नवमी पर पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल होते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पालकी उठाने से सारे कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जब साईं बाबा शिर्डी में रहते थे, तब भी उनके द्वारा श्रीराम नवमी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता था। यही कारण है कि पूरे देश के साईं मंदिरों में इस दिन पालकी यात्रा निकाली जाती है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this