– एसडीएम खरे और भेल के अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया बेजा कब्जा
भोपाल
भोपाल के पिपलिया पेंदे खां में जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा था। जिसे सख्ती के साथ अफसरों ने हटा दिया। सरकारी जमीन की कीमत साढ़े 15 करोड़ रुपए बताई जा है।
एसडीएम खरे के मौजूदगी में हुई कार्रवाई
एमपी नगर एसडीएम एलके खरे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। तहसीलदार सुनील वर्मा, थाना प्रभारी बागसेवनिया अमित सोनी, नायब तहसीलदार अनामिका सर्राफ, भेल अधिकारी चित्रेश दत्ता, नगर निगम अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रितेश गर्ग समेत निगम, पुलिस, भेल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
3 जेसीबी की मदद से हटाया अवैध कब्जा
जानकारी के अनुसार, 3 जेसीबी की मदद से पिपलिया पेंदे खां स्थित भूमि खसरा क्रमांक- 101, 102, 103, 104 रकबा 0.700 हेक्टयर भूमि को मुक्त कराया। इस पर भैया भाई पिता अम्मू भाई, शहजाद पिता जमील, निवासी जिंसी चौराहा, जहीर अहमद पिता हबीब अहमद, निवासी-पिपलिया पेंदे का कब्जा था। उक्त लोगों ने सरकारी जमीन पर प्लाटिंग कर दी थी और प्लॉट बेचे जा रहे थे।
