15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभेल न्यूज़27 जनवरी को महू से संविधान बचाओ आंदोलन होगा शुरू, सांसद राहुल...

27 जनवरी को महू से संविधान बचाओ आंदोलन होगा शुरू, सांसद राहुल गांधी पहुंचेंगे

Published on

भेल भोपाल।

भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 100 क्वार्टर 20 सेक्टर पिपलानी में रविवार को एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस द्वारा जय बापू जय भीम जय संविधान मार्च निकाला गया, जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं मध्य क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद एवं कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में जहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मस्थली है वहां एक विशाल कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सांसद राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। इसको लेकर भोपाल के अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की सभाएं और संविधान बचाओ के मार्च निकाले जा रहे हैं।

विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि में नौजवानों से अपील करता हूं कि एक जन जागरण अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में महू पहुंचे। भारत देश के संविधान को बचाने के लिए सभी लोग एकत्रित हुए हैं। मध्य प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि राहुल गांधी ने यहां आने का हमारा आमंत्रण स्वीकार किया है क्योंकि यह आंदोलन मऊ से प्रारंभ हो रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश और भोपाल के निवासियों का फर्ज बनता है कि अधिक से अधिक संख्या में महू पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...