-भेल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बांटीं स्कूल सामग्री
भोपाल।
राजधानी की प्रतिष्ठित समाजसेवी संत हिरदाराम से जुड़ी संस्था देशभक्त युवा मंडल द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल सामग्री वितरण के मौके पर गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जीवन में परोपकार के काम से ही आत्मसंतुष्टि मिलती है। यूं तो मैं रोजाना कई कार्यक्रमों में जातीं हूं लेकिन जो शांति परोपकार के कामों में मिलती है वह इसी जगह पर मिलती है।
सतत 40 वर्षों से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही इस संस्था ने निस्वार्थ सेवा करते हुए न केवल झुग्गी क्षेत्र में गरीब तबके के लोगों को भोजन सामग्री से लेकर दिव्यांग और छात्र-छात्राओं की निशुल्क सेवा की है। यही कारण है कि आज इस संस्था की सभी जगह एक अलग ही पहचान है।
उन्होंने कहा कि जो लाड़ली बेटियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वृहद स्तर पर कर रहे उसी काम को यह संस्था निस्वार्थ भाव से कर रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था हमेशा याद रखी जाएगी। संस्था के अध्यक्ष अशोक करनानी ने कहा कि संत हिरदाराम जी की प्रेरणा से आज भी संस्था गरीब तबके के पास पहुुंचकर हर संभव मदद कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
श्रीमती गौर ने अंत में करीब 150 बच्चों को निशुल्क स्कूल सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अशोक करनानी, कार्यकारी अध्यक्ष केसी दुबे, ताराचंद वासवानी, हरिशंकर उधानी, रघुराज सिंह, लालमन मौर्य, भगवान सिंह समेत छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे।
