12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़इंदौर के बावड़ी हादसा दोहरा सकते हैं सतनामी नगर झुग्गी बस्ती के...

इंदौर के बावड़ी हादसा दोहरा सकते हैं सतनामी नगर झुग्गी बस्ती के सेप्टी टैंक

Published on

-सेप्टी टैंकी की टूट रही हैं दीवार और टैंक पर तन गई झुग्गियां

भोपाल

भेल के सोनागिरी सतनामी नगर स्थित चार दशक पुराने पांच सेप्टी टैंक इंदौर के बावड़ी हादसे को दोहरा सकते हंै । दरअसल जिस सेप्टी टैंक की बात कर रहे हैं उसकी दीवारें टूट गई है साथ ही लोगों ने कुछ झुग्गियां भी तान ली हैं। यही नहीं कुछ तो यहां पर मवेशियां भी पाल रहे हैं । ऐसे में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इसको लेकर क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम के आला अफसरों को चिंता जताते हुये पत्र लिखकर चेताया भी है ।

जानकारी के मुताबिक वार्ड 67 सतनामी नगर झुग्गी बस्ती में सेप्टी टैंक का निर्माण 1980 के पहले किया गया था । इनकी लम्बाई 30 फीट ,चौड़ाई 15 फीट और गहराई 30 फीट है । यहां इनकी संख्या कुल 5 बताई जा रही है जो जर्जर स्थिति में है। इन पर झुग्गी बासियों ने अवैध निर्माण कर लिया गया है एवं उसका उपयोग बस्ती वालों द्वारा किया जा रहा है । यह कभी भी इंदौर शहर के बावड़ी की छत गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी जैसी घटना दोहरा सकती हैं।

क्षेत्रीय पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा का कहना है कि ऐसी घटना उनके वार्ड 67 सतनामी नगर झुग्गी बस्ती में ना हो इसलिये नगर निगम प्रशासन शीघ्र ध्यान दे। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि इन सेप्टी टैंकों की सुरक्षा का उचित इंतजाम करायें ताकि कोई भी जान-माल की हानि ना हो सके। उन्होंने महापौर नगर निगम ,अध्यक्ष नगर निगम सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है ।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...