17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभेल न्यूज़शैलेन्द्र वागद्रे एवं अशोक महाले की पिछड़ा वर्ग मंत्री कृष्णा गौर से...

शैलेन्द्र वागद्रे एवं अशोक महाले की पिछड़ा वर्ग मंत्री कृष्णा गौर से चर्चा

Published on

भोपाल।

अखिल भारतीय अपाक्स के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व पिछड़ा वर्ग विषयों के राष्ट्रीय विशेषज्ञ इंजी. शैलेन्द्र वागद्रे एवं बीजेपी अवधपुरी मण्डल महामंत्री (गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र भोपाल) इंजी. अशोक महाले की मध्य प्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर एवं विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ वल्लभ भवन में “पिछड़ा वर्ग को क्या मिला व क्या मिलना है?” विषय पर एक विवरण पुस्तिका भेंट करते हुई सविस्तार चर्चा हुई।

इस अवसर पर ओबीसी आरक्षण का पुरजोर समर्थन करने व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा ओबीसी हित में लिए गए पूर्व निर्णयों जैसे जाति प्रमाण पत्र लेने में 1984 के पूर्व के लिखित रिकार्ड दिखाने की अनिवार्यता समाप्त करने, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व सैनिक स्कूलों के प्रवेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण देने संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग उत्थान के ज्वलंत बिन्दु जिन पर सरकार की ओर से कार्यवाही आपेक्षित है को इंजी. शैलेन्द्र वागद्रे द्वारा उन्हें बिन्दुवार अवगत कराया। श्रीमती गौर ने चर्चा के सभी बिन्दुओं पर गहन विचार कर उनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Latest articles

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

ईडी कार्रवाई पर सीएम भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- एजेंसियों के सहारे 2027 चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी

चंडीगढ़। भगवंत मान ने राज्य में हाल ही में हुई ईडी कार्रवाई को लेकर...

अमृतपाल सिंह की हिरासत पर सियासत तेज, नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को घेरा

चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर और हिरासत को लेकर पंजाब...

More like this

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...