भोपाल
हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार को अभिनव मानस मण्डल अयोध्या बाय रोड़ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । कार्य क्रम में श्री हनुमान जी महाराज को चोला चढ़ा कर उनका श्रृंगार किया गया । मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदर काण्ड पाठ के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया । इसी तरह भेल कारखाने और पिपलानी ए सेक्टर स्थित प्राचीन श्री मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर सुंदर काण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के रंजीत सिंह के अनुसार कई वर्ष से हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे पहले आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पिछले वर्ष के अनुपात में दो गुने भक्त भंडारे मे उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किये। जिला श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बजरंगबली पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बरखेड़ा स्थित श्री कृष्ण मंदिर और कल्पना नगर मंदिर में बजरंगबली का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । यहां भंडारे का आयोजन भी किया गया ।
