-पूजा-पाठ,कन्या भोज और भंडारे का आयोजन
भोपाल
गुरूवार को भेल क्षेत्र में श्रीराम जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर भक्तों ने जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली गई वहीं मंदिरों में पूजा-पाठ,कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया । भेल के बरखेड़ा पठानी,श्रीराम मंदिर बरखेड़ा,इन्द्रपुरी,आनंद नगर,अयोध्या नगर,गोविंदपुरा,नरेला शंकरी,हबीबगंज,पिपलानी आदि के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई ।
इधर रत्नागिरी चौराहा हनुमान मंदिर से भव्य राम शोभायात्रा निकाली इस यात्रा का जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, दीप्ति सिंह, रविंद्र साहू झूमर वाले एवं डोली मालवीय ने भगवान श्री राम जानकी लक्ष्मण एवं हनुमान जी को तिलक कर आरती उतार कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। बग्गी में सवार भगवान राम जानकी जी की झांकी के रूप में छोटे-छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र थे। डीजे ढोल नगाड़े की धुन पर राम भक्त नाच-गाते हुए चल रहे थे । जगह-जगह शोभा यात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इस इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरूष शामिल थे। शोभायात्रा शाम 7 बजे टनाटन ढाबा पर जाकर समाप्त हुई। शाम को भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया जिसमें लोकप्रिय गायक पूजा गोल्हानी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति देर रात तक दी गई भारी संख्या में उपस्थित राम भक्तों ने देवी जागरण का आनंद लिया है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।
गुरूवार को भेल के श्री गणेश मंदिर पिपलानी में श्री रामजी के जन्मदिवस व भजन कीर्तन के साथ पूरे भक्ति भाव से मनाया गया । श्री राम जन्म होने के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष मुकुंद गोडबोले ने बताया कि पालने मे श्री रामजी को स्थापित कर सारे महिलाओं तथा पुरुषों ने श्री रामजी को झूला झूलाकर आनंद उठाया ।
