भोपाल
भोपाल शहर में पहली बार 11 अप्रैल को 12 फीट लंबे श्री राम भक्त हनुमान का कार्यक्रम शाम 6 बजे से गौरव डेयरी के पास इंद्रपुरी में होगा । कार्यक्रम में राम-नाम का जाप के साथ ही श्री राधा,कृष्ण, वानर सेना की भव्य रूप में प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम सु-संस्कृति समाजिक संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है । संस्था ने भक्तों से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
