17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर अयोध्या नगर में श्रीराम कथा

श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर अयोध्या नगर में श्रीराम कथा

Published on

भोपाल

श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर अयोध्या नगर भोपाल में चल रही श्रीराम कथा के तृतीय दिवस माता सती प्रसंग, दक्ष प्रजापति के यज्ञ की कथा का वर्णन किया और भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास साध्वी रेखा शर्मा जी ने कहा कि वर्तमान युग में लोग शंकालु ज्यादा हो गए हैं और उन्होने बताया कि थोड़ा भी धन दौलत पा कर व्यक्ति मद करने लगता है जबकि यह धन दौलत स्थाई नहीं है यह तो जीवन का चक्र है जो निरन्तर घूमता रहता है इसीलिए प्रत्येक मानव को अपने आराध्य भगवान पर पूर्ण विश्वास और आस्था रखकर ही भक्ति करनी चाहिए.. कथा व्यास साध्वी रेखा शर्मा ने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सत्य सनातन संस्कृति के पालन करने के साथ ही दैनिक जीवन में सादगी से रहना चाहिए एवं भगवान श्रीराम जी की भक्ति में डूबे रहना चाहिए तब ही जीवन का उद्धार हो सकेगा। आज कथा के पूर्व श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर के महन्त पूज्य रामदास जी महाराज एवं आयोजक एडवोकेट एम पी उपाध्याय जी एवं समाज सेवी बलवंत सिंह रघुवंशी ने पुराण पूजन किया । आज भगवान भोलेनाथ के विवाह के अवसर उपस्थित भक्तो ने खूब नृत्य किया एवं भगवान भोलेनाथ जी एवं माता पार्वती जी के पांव पखार कर पूजन अर्चन किया.. कथा श्रवण करने बालों में सर्वश्री सुनील पचौरी, आर के एस रघुवंशी, पुरषोत्तम मालपानी, एल आर लहरिया,भीमराव ओसवाल, सुबोध कुमार सारस्वत, कपिल शुक्ला, रघुबीर सोलंकी, श्रीमती सीता चंद्रहंश राजौरिया, प्रभा शर्मा, पूनम शुक्ला, मनु शर्मा, आशा राजौरिया सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे कल भगवान श्रीराम जी के विवाह की कथा होगी। कथा का समय सायं 4 बजे रहेगा। M

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this