13.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में सेना के सम्मान में निकली सिंदूर यात्रा, हजारों...

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में सेना के सम्मान में निकली सिंदूर यात्रा, हजारों महिलाएं हुई शामिल

Published on

— यात्रा में ब्रम्होस मिसाइल की प्रतिकृति की झांकी, भारत माता की सजीव झांकी और एनसीसी बैंड रहे खास आकर्षण का केंद्र

भेल भोपाल।

भेल क्षेत्र के गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के इंद्रपुरी में सेना के सम्मान में सिंदूर यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इंद्रपुरी से यात्रा शाम प्रारंभ होकर पिपलानी पेट्रोल पम्प पर सांय समाप्त हुई। इसके पूर्व पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने महिलाओं को संबोधित किया। सभा में बडी संख्या में महिलाएं तिरंगा हाथों में लेकर शामिल हुईं। यात्रा में ब्रम्होस मिसाइल की प्रतिकृति की झांकी, भारत माता की सजीव झांकी और एनसीसी बैंड आदि प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मप्र शासन में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा साकेत मंडल, इंद्रपुरी, अयोध्या, आनंद नगर, मिसरोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस यात्रा में महिलाओं ने बढ चढकर भाग लिया।

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...