10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कुछ नेता बना रहे हैं गौर बंगले से...

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कुछ नेता बना रहे हैं गौर बंगले से दूरी

Published on

भोपाल,

राजनीति भी अजीब चीज है एक समय पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक रहे स्व. बाबूलाल गौर के भरोसेमंद रहे कुछ नेता धीरे-धीरे उनके बंगले से दूरी बनाते जा रहे है यानी कही न कहीं उनकी पुत्र वधू से नाराजगी दिखाई दे रही है। कारण जो भी रहा हो लेकिन चुनावी साल में इन नेताओं की दूरी किसी के गले नहीं उतर रही है। हां यह अटकलें जरूर लगाई जा रही है कि इस क्षेत्र के कुछ नेता दूसरे खेमे में जगह बनाने की कोशिश कर रहे है। साफ जाहिर है कि चुनाव का समय करीब है और टिकट के दावेदार भी इन नेताओं को लुभावने सपने दिखाकर अपने करीब लाने की कोशिश कर रहे है। जब तक स्व. गौर रहे तब तक इन नेताओं की जरा सी नाराजगी दिखने के बाद मनाने की कोशिश जरूर करते थे लेकिन वर्तमान समय में गौर बंगले से मनाने की कोशिश दिखाई नहीं दे रही है। या फिर बंगले से इन नेताओं के प्रति कोई नाराजगी जरूर रही होगी। खैर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नगर निगम पूर्व एमआईसी मेंबर और पार्षद केवल मिश्रा, पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, पूर्व पार्षद किशन चुरेन्द्र, भाजपा साकेत मंडल के महामंत्री सुनील उपाध्याय, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह लोधी, विनय तिवारी, अजय सोनी और सरदार कैथोरिया के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। वैसे भी इन नेताओं ने वर्तमान विधायक से दूरी बना ली है। इस क्षेत्र में इन नेताओं की दूरी बनाना पार्टी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ये किसका दामन थामेंगे ये आने वाले समय में पता चल जाएगा।

ऐसे भी नेता जिन्होंने पहले दूरी बनाई अब करीब
इस विधानसभा क्षेत्र में कुछ नेता ऐसे भी हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में स्व. गौर के रहते भाजपा के टिकट वितरण के समय उनका काफी विरोध किया था। परिवारवाद को लेकर धरना-प्रदर्शन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ भी कराए लेकिन फिर भी श्री गौर अपनी पुत्र वधू को टिकट दिलाने में कामयाब हो गए थे। आज उनके जाने के बाद इनमें से कुछ नेता फिर से वर्तमान विधायक के खेमे में आकर कोई विधायक प्रतिनिधि बन गया है तो कोई चुनाव प्रभारी।

क्षेत्र के भाजपा के नेता हो सकते हैं आप पार्टी में शामिल
सूत्रों का कहना है कि करीब गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के 40 पदाधिकारी-कार्यकर्ता आप पार्टी में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं। चुनाव का समय करीब है ऐसे में यदि पार्टी तबज्जो नहीं देती हैं तो यह आप पार्टी का दामन थाम सकते हैं।


भवानीधाम में 12 फीट का नाला सिमटकर हो गया ढाई फीट
भेल क्षेत्र के इंद्रपुरी-नरेला शंकरी मार्ग पर स्थित भवानीधाम फेस-2 के रहवासी अतिक्रमण से काफी परेशान हैं। यहां पर सीवेज के निकासी के लिए नगर निगम ने एक नाला बनाया था। आज इस नाले पर कुछ मकान मालिकों ने अवैध निर्माण कर लिया है। इसके चलते 12 फीट का नाला ढाई फीट का हो गया है। इससे सीवेज के पानी निकलने में काफी परेशानी हो रही है। बारिश में इस नाले का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम की महापौर सिर्फ अपने क्षेत्र का अतिक्रमण तो हटाएं लेकिन भवानीधाम फेस-2 की हालत का भी जायजा लें।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...