भोपाल
बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव हुये अभी पांच माह भी नहीं बीता ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि जैसे ही 6 माह पूरे होते हैं तो यह प्रस्ताव कुछ संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा लाया जा सकता है । खैर यह सब पता तो अगले माह चल ही जायेगा लेकिन कौन से डायरेक्टर वर्तमान सत्ता आशीन पदाधिकारियों को बेदखल करना चाहते हैं इसको लेकर भीतर ही भीतर आग सुलग रही है ।
दरअसल सत्ता में आने के बाद भी कुछ अपने ही डायरेक्टरों को बड़े साहब साध नहीं पा रहे हैं तो दूसरी और सत्ता से दूर दूसरे पांच डायरेक्टर भी लाममंद होकर पूरी ताकत लगा रहे हैं कि किसी तरह सत्ता पर काबिज किसी एक डायरेक्टर को मिलाकर अविश्वास प्रस्ताव ला सकें। वहीं कुछ डायरेक्टर अपने ही खेमें के होने के बाद पूरा सम्मान न मिलने के कारण परेशान होकर बाहर सिर्फ बीएचईएल कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि अधिकारियों को भी अपना दर्द बताते फिर रहे हैं। ऐसे में यह कहा नहीं जा सकता की थ्रिफ्ट सोसायटी में अगले माह के बाद क्या होगा। फिलहाल तो सब अपने में मस्त हैं जो मस्त नहीं है वो पस्त हैं ।
