भोपाल
तमिल संगम भोपाल द्वारा भोपाल लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु अभियान चलाया गया जिसमें सुचारू रूप से गोविंदपुरा हाट बाजार, शहीद भगत सिंह मार्केट गोविंदपुरा, में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर, नारे स्लोगन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरुक कर शत प्रतिशत मतदान के लिए अपील की गई। इस अवसर पर एम रवि अधिवक्ता एवं संरक्षक तमिल संगम, सुब्रमण्यम सचिव तमिल संगम, डॉ सुरेश कुमार शिक्षाविद, अरुण सिंह, मुथुवेल, मनी,कार्तिक, प्रमोद अधिवक्ता, लक्ष्मी, अनीता, धनुकुडी, कस्तूरी, गांधीमदी, वेंकटेश, मुकेश स्वामी, पोन्नुस्वामी, रंजीत, द्वारिका, अमन आदि लोग उपस्थित थे।
