27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़टीम भावना सफलता का मूल आधार है - प्रवीण चन्द्र झा

टीम भावना सफलता का मूल आधार है – प्रवीण चन्द्र झा

Published on

भोपाल 

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय बीएचईएल अन्तर इकाई वॉलीबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ । सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर के वॉलीबाल ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी विवेक कुमार रायजादा थे । खिलाडिय़ों तथा निर्णायकों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री झा ने कहा कि खेल में हार या जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल की गौरवशाली भावना को बनाए रखना ।

उन्होंने कहा कि खेल या जीवन के किसी भी कार्य क्षेत्र में सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब एक संगठित टीम के रूप में कार्य किया जाए । श्री झा ने सभी टीमों को को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए । उल्लेखनीय है कि इस अन्तर इकाई वॉलीबाल टूर्नामेंट में बीएचईएल की 12 इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं । प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीएचईएल जगदीशपुर व बीएचईएल हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें मेजबान हरिद्वार ने जगदीशपुर को पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की ।

कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार टीम के कप्तान मोहम्मद इब्राहिम ने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना की शपथ भी दिलायी । कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक पीके श्रीवास्तव, अध्यक्ष अजय कुमार एवं महासचिव अभिनव आशीष आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...