32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंक की वार्षिक साधारण सभा 18 सितंबर को

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंक की वार्षिक साधारण सभा 18 सितंबर को

Published on

सीहोर।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीहोर की वार्षिक साधारण सभा आगामी 18 सितंबर बुधवार को दोपहर एक बजे प्रधान कार्यालय में होगी। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक प्रवीण सिंह अढायच करेंगे।

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैंक की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की जा रही है। सभा में शामिल होने के लिए सभी बैंक प्रतिनिधियों को सूचना पत्र भिजवाए गए हैं। सभा में वर्ष 2023—24 में हुए आय—व्यय की जानकारी देते हुए अनुमोदन किया जाएगा। तथा आगामी वर्ष 2024—25 के लिए बैंक के वार्षिक बजट में विभिन्न मदों में आय—व्यय के प्रावधानों को मंजूरी प्रदान की जाएगी।

श्री यादव ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा की तैयारियां की जा रही हैं तथा सभा का आयोजन सुचारू तरीके से किया जा सके। वार्षिक साधारण सभा के अवसर पर बैंक में सभी अतिथियों के स्वागत—सत्कार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है। श्री यादव ने जिले की सहकारी समितियों के बैंक प्रतिनिधियों से बैंक की वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...