11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र के पार्कों की खूबसूरती पर शादी-पार्टियों के आयोजन से लगा...

भेल क्षेत्र के पार्कों की खूबसूरती पर शादी-पार्टियों के आयोजन से लगा ग्रहण

Published on

– पार्कों के निर्माण पर हुये लाखों खर्च ,आयोजन से फैल रही है गंदगी

भोपाल

उपनगर में लोगों के मनोरंजन के लिए नगर निगम द्वारा बनवाए गए पार्क अब लोगों के निजी सुविधा का साधन बनकर रह गए हैं। ननि और पार्क की देखरेख के लिए बनी समिति भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। आलम यह है कि इन पार्कों में शादी-पार्टियों के आयोजन से इनकी खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने उपनगर के सतनामी नगर, इंद्रपुरी, सोनागिरी, गोविंदपुरा, शक्ति नगर, साकेत नगर, अरविंद विहार और बाग मुगालिया में नए पार्कों के निर्माण पर लाखों रुपए खर्च किए हैं। इनके मेंटेनेंस के लिए अलग-अलग कमेटियां भी बनाई गई हैं, लेकिन कमेटियां न तो पार्क के रखरखाव की ओर ध्यान दे रही हैं और न ही निजी आयोजनों से हो रहे नुकसान की उन्हें चिंता है। शादी-पार्टियों के आयोजनों से पार्क का स्वरूप बदल रहा है साथ ही गंदगी भी फैल रही है।

सूत्रों का कहना है कि पार्क की निगरानी के लिए बनीं कमेटियों के कतिपय लोग ही विवाह समारोह के लिए आयोजन की स्वीकृति देकर किराए के रूप में शुल्क वसूल रहे हैं जबकि पार्क लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। ऐसे में समितियों के कामकाज में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठना लाजमी है। नगर निगम की माने तो पार्क में मेंटेनेंस की जिम्मेदारी समितियों की है।

सोनागिरी बी सेक्टर , सतनामी नगर , कल्पना नगर, भवानी धाम, छत्तीसगढ़ लेबर कॉलोनी, गोविन्दपुरा आदि कई कॉलोनियों के पार्क निजी समितियों को सौंपने से यहां धार्मिक , सांस्कृतिक व राजनैतिक आयोजन किये जा रहे है। इससे पार्क का स्वरूप बदलता जा रहा है। अब यह पार्क रहवासियों के उपयोग के नहीं बचे है। इसी तरह भेल टाउनशिप के बरखेड़ा, पिपलानी और हबीबगंज क्षेत्र में मंदिर और रामलीला कमेटियों को दी गई जगह का उपयोग भी कामर्शियल हो रहा है। इससे आस-पास रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...