10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले ठेका श्रमिक खुद परेशान

बीएचईएल को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले ठेका श्रमिक खुद परेशान

Published on

-जूझ रहे हैं समस्याओं से टाउनशिप के मकान पड़े हैं खस्ता हाल

भोपाल।

भेल को बुलंदियों पर पहुंचाने वाल ठेका श्रमिक खुद परेशान हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा जबकि वह वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायतें कर चुके हैं। टाउनशिप के बरखेड़ा ,पिपलानी, हबीबगंज और गोविंदपुरा में रह रहे सोसायटी कर्मचारी कई समस्याओं से ग्रस्त हैं। इनके सेक्टरों के मकानों की हालत काफी खराब होती जा रही हैं और अधिकांश मकान वर्षों से खाली पड़े हुए हैं जो मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर होते जा रहे हैं।

जिनमें श्रमिक रह रहे हैं उन मकानेां की छतें खराब हो चुकी हैं बारिश के मौसम में मकानों सेे पानी रिसता है। छतोंं पर पानी नहीं चढऩे के कारण रहवासी कर्मचारियों को पीने के पानी क ी भारी दिक्कत हो रही है। जबकि व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए ठेका दिया गया है लेकिन ठेकेदार द्वारा शिकायतों पर गौर ही नहीं किया जाता। भेल द्वारा ठेकेदार को इन्ही जरूरी शर्तों पर काम दिया गया था कि वह शिकायतों का 24 घंटे के अंदर निराकरण करे।

वर्तमान में इन मजदूरों को सिविल आफिस में मरम्मत कराने के आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होती। हालांकि भेल प्रशासन ने कई जर्जर आवास तोड़ दिए है। फिर भी बरखेड़ा ई सेक्टर के कुछ आवासों में आसामाजिक तत्व बिना डर के रह रहे हैं। नगर प्रशासन का बेदखली अमला देखकर भी अनदेखा बना हुआ है। समय रहते इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़़ी घटना का सामना नगर प्रशासन विभाग को करना पड़ेगा।

मजदूरों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन
भेल कारखाने में काम करने वाले ठेका मजदूरों को ठेकेदारों की मनमानी के चलते समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस और भेल प्रबंधन ध्यान देने की जरूरत ही नहीं समझ रहा है वहीं कुछ सोसायटियों के माध्यम से काम कर रहे मजदूरों की भी यही हालत है। ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने में जिम्मेेदार अफसर पूरी तरह से उदासीन दिखाई दे रहे हैं। इधर श्रमिक अनेक सोसाटियों के माध्यम से कारखाने में काम करते है। यहां की एक सोसायटी द्वारा पिछले कई माह से वेतन देने में 18 तारीख तक भी पगार नहीं दी जा रही है। इस मामले की जानकारी प्रबंधन को होते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। खबर है कि मसाला पापड़ केंद्र की महिलाओं को भी तीन माह से वेतन नहीं दिया है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...