भोपाल।
भेल क्षेत्र के पिपलानी स्थित बालाजी मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की गई। 31 मई से शुरू इस वार्षिकोत्सव का रविार को भगवान बालाजी का अभिषेक पूजन किया गया। शाम को विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई। एक जून को सुबह भगवान बालाजी का सहस्त्रनाम अर्चना और शाम को भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक भगवान बालाजी, माता पद्मावती और गोदादेवी का विवाह उत्सव (श्रीनिवास कल्याणम) महोत्सव मनाया गया। तदोपरांत दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि भगवान बालाजी (व्यंकटेश) का प्राण-प्रतिष्ठा और विवाह उत्सव वर्ष में एक बार मनाया जाता है। यह उत्सव प्रतिवर्ष 31 मई से शुरू होता है और उसके आगे आने वाले रविवार को समापन और महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जाता है।
