9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़ईपीएस-2026: अब 'जितनी सेवा, उतनी पेंशन' का नियम लागू, हायर पेंशन का...

ईपीएस-2026: अब ‘जितनी सेवा, उतनी पेंशन’ का नियम लागू, हायर पेंशन का विकल्प हुआ खत्म

Published on

भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई नई एम्प्लाइज पेंशन स्कीम (ईपीएस-2026) ने नौकरीपेशा वर्ग की रिटायरमेंट प्लानिंग को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। इस नई व्यवस्था के तहत सबसे बड़ा बदलाव ‘हायर पेंशन’ के विकल्प को पूरी तरह समाप्त करना है। संबंधित धारा 11(4) को हटाए जाने के बाद अब सभी कर्मचारियों के लिए पेंशन का एक समान ढांचा लागू कर दिया गया है, जिससे पेंशन की गणना प्रक्रिया तो सरल होगी, लेकिन ज्यादा पेंशन पाने की उम्मीद रखने वाले लाखों कर्मचारियों को झटका लगा है।

नई स्कीम के तहत अब ‘प्रो-रेटा’ नियम को सख्ती से लागू किया गया है, जिसका सीधा अर्थ है- “जितनी सेवा, उतनी पेंशन”। यदि किसी कर्मचारी ने पूरी तय सेवा अवधि (जैसे 35 साल) पूरी नहीं की है, तो उसे उसी अनुपात में कम पेंशन दी जाएगी। विशेष बात यह है कि अब न्यूनतम पेंशन पर भी प्रो-रेटा नियम लागू होगा, जिससे कम समय तक नौकरी करने वालों को अब पूरी न्यूनतम पेंशन का लाभ नहीं मिल सकेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन कर्मचारियों का वेतन 15,000 रुपये से अधिक है और वे अधिक वेतन पर अंशदान करना चाहते हैं, उन्हें अब कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से एक साल के भीतर ‘जॉइंट विकल्प’ देना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने की स्थिति में उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इस बदलाव के बाद अब जानकारों ने सलाह दी है कि कर्मचारी केवल ईपीएस पर निर्भर रहने के बजाय पीएफ, एनपीएस और अन्य निवेश विकल्पों पर ध्यान दें, क्योंकि भविष्य में पेंशन की राशि काफी सीमित हो सकती है।

वेतन और सेवा के आधार पर पेंशन का अनुमानित गणित

पेंशन योग्य      वेतन सेवा      अवधि मासिक पेंशन
15,000        35 साल           7,500
15,000        30 साल            6,400
15,000        25 साल          5,350
12,000       30 साल           5,140
10,000       25 साल          3,570

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...