भोपाल
मंगलवार को मध्यप्रदेश भाजपा के लोकसभा प्रभारी श्री महेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में अवधपुरी में गोविंदपुरा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता ऊर्जान्वित हुआ है।गोविंदपुरा विधानसभा का एक एक कार्यकर्ता भाजपा का निष्ठावान सिपाही है। वह संगठन सेवा के लिए दिन-रात सक्रिय रहता है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाता है। इन्हीं परिश्रमी और लगनशील कार्यकर्ताओं बदौलत आज गोविंदपुरा का हर मन कमलमय है।
हर बूथ पर प्रधानमंत्री के आह्वान अनुरूप 370 अधिक वोट बढ़ने की लहर है। यही लहर गोविंदपुरा से भाजपा को भोपाल लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दिलाएगी। विधानसभा सम्मेलन में भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, सीहोर लोकसभा संयोजक पूर्व सांसद आलोक संजर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
