4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के तीन दावेदार, सचिव...

नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के तीन दावेदार, सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने के आसार

Published on

– गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चुनाव 2023-
– मंगलवार को नामांकन पत्र की जांच के बाद होगी घोषणा

भोपाल

सोमवार को नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख के बाद अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों के नाम सामने आये हैं वहीं सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सिर्फ एक-एक ही नामांकन पत्र भरे गये हैं ऐसे में यदि मंगलवार को नामांकन पत्र की जांच के बाद नामांकन सही पाये गये तो सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने के आसार हैं । जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिये विजय गौड़,अमरजीत सिंह और ओपी पटेल, उपाध्यक्ष पद के लिये जीएस सोखी,मदन लाल गुर्जर और सचिव एलएन गुप्ता, संयुक्त सचिव नीरज शर्मा, ओपी पटेल, कोषाध्यक्ष,एसके खाब्या,कार्यकारिणी सदस्य के लिये योगेश गोयल,हबीब हुसैन,पंकज बिन्द्रा, रविन्द्र शर्मा, भारत शिकरवार, अशोक पटेल, अंकुर गुप्ता, डी जार्ज, रछपाल सिंह ने नामांकन पत्र भरें हैं।

मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद पता चलेगा कि किसके नामांकन पत्र निरस्त होंगे और किसके नहीं । वहीं 12 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र की वापसी होना है ऐसे में इस दिन तस्वीर साफ हो जायेगी कि कौन-कौन उम्मींदवार चुनाव मैदान में डटे हैं । 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी। इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी । अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव के अलावा सात एक्जीक्यूटीव मेंबर चुनाव लड़ सकेंगे ।

गौरतलब है कि हर दो साल में ऐसोसिएशन के चुनाव होते हैं । इस चुनाव में 400 से ज्यादा मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करते हैं। ऐसोसिएशन द्वारा किये गये बेहतर काम के चलते यह उम्मींद की जा रही है कि इस बार भी ज्यादातर पदाधिकारी फिर से चुनकर आयेंगे । खास बात यह है कि वर्तमान एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव दोनों ही ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरा है । इसलिये यह चुनाव दिलचस्प तो होंगे लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव के एन वक्त पर दोनों में से कोई एक ही अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ेगा।

वर्तमान एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की साफ सुथरी छवि है और उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर काम भी किये हैं । ऐसे में मतदाता इस चुनाव में क्या परिणाम देते हैं यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा । चुनाव अधिकारी महेन्द्र भगत ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया चल रही है योग्य उम्मींदवारों के नामों की घोषणा 13 अप्रैल को कर दी जायेगी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...