भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट के तीन महाप्रबंधक इस साल रिटायर होंगे । इनमें से दो महाप्रबंधक दीपचन्द्र यादव और रवीन्द्र रॉय जनवरी 23 में रिटायर हो चुके हैं जबकि मोती सिंह रावत,एसआर डिंगरोचा इस साल में रिटायर हो जायेंगे । इसके पूर्व महाप्रबंधक मानव संसाधन आदिकान्त बेहरा को डायरेक्टर बनाकर रांची भेजा गया है वहीं महाप्रबंध द्वय राहुल बंसल व राकेश सिंह का भी तबादला भोपाल यूनिट से बाहर हो चुका है । गौरतलब है कि जून 23 में फिर से प्रमोशन को दौर चलेगा । इसमें इस यूनिट से कितने महाप्रबंधक बनेंगे यह तो बाद में पता चलेगा ।
