17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़आज बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ईडी रामनाथन

आज बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ईडी रामनाथन

Published on

– बीएचईएल एससी एंड एसटी ईम्पलॉईज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले हर्षोल्लास से मनाया जाएगा जन्मोत्सव

भोपाल

आज बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ईडी रामनाथनबोधिसत्व, भारतरत्न, संविधान के शिल्पकार, ज्ञान के प्रतीक, क्रांतिसूर्य दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 133 वी जंयती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बीएचईएल एससी एंड एसटी ईम्पलॉईज वेलफेयर एसोसिएशन (भेल-सेवा) भोपाल के बरखेड़ा स्थित अंबेडकर भवन पर मनाने जा रहा है। प्रातः 8.00 बजे भवन पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण। प्रातः 8.30 बजे कमला नेहरू उद्यान बरखेड़ा पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का मुख्य कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि भेल के कार्यपालक निदेशक और मुख्य अतिथि महाप्रबंधक मानव संसाधन होगे। पहले बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उसके बाद भेल शिक्षा मंडल के मेघावी छात्र छात्राओं को कार्यपालक निदेशक प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे।

ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
भीमराव आंबेडकर जी की 133 वी जंयती के अवसर पर अम्बेडकर भवन पर रविवार को ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें कक्षा 2 के बच्चे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) या राष्ट्रीय पुष्प (कमल)। कक्षा 3 से 5 तक आरक्षक मोर/ मयूर) शब्द सजावट (Word Art) के साथ। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे राष्ट्रीय पक्षी या भारत या भारत का संविधान। कक्षा 9 से ऊपर बाबासाहेब साहेब का महिलाओं की प्रगति में योगदाना पर ड्राइंग बनाना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा रात्रि 9.00 से 9.30 बजे तक किया जाएगा। पुरस्कारों की कुल राशि 25000 रुपए से अधिक है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this