11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़व्यापारियों का आरोप जबरिया टैक्स लगा रहा है नगर निगम

व्यापारियों का आरोप जबरिया टैक्स लगा रहा है नगर निगम

Published on

भोपाल

इंन्द्रपुरी के व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम उनसे जबरिया टैक्स वसूल रहा है । पूर्व में नगर निगम द्वारा अलग-अलग ट्रेड के लिए अलग-अलग लाइसेंस शुल्क लिया जाता था 400-500 से लेकर $2000 तक अब जो होटल और हॉस्टल चलाते हैं उनके सामने की रोड की चौड़ाई को ध्यान में रखते हुए पर वर्गफीट के हिसाब से टैक्स थोपा जा रहा है जिसमें 50,000 से लेकर 70000 रू. तक के व्यापारी को अक्टूबर महीने में नोटिस दिए गए थे बाद में भूपेन्द्र सिंह स्थानीय प्रशासन मंत्री द्वारा इस पर रोक लगा दी गई थी जबकि पूर्व महापौर आलोक शर्मा के कार्यकाल में हॉस्टल वालों को 200 प्रति कमरा देना तय हुआ था जो बाद में हटा दिया गया था।

होस्टल ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले लोग शासन के कार्य में हाथ बढ़ाते हैं व शासन की मदद करते हैं इसके विपरीत कॉलोनी में हर मकान में 10 से 20 किराये दार हर घर में निवास कर रहे हैं और हॉस्टलों की तरह विद्यार्थी रह रहे हैं उन पर कोई टैक्स नहीं है। जबकि बिल्डिंग मालिकों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स सफाई का टैक्स बिजली का पैसा समय-समय पर दिया जाता है इसके अलावा लोगों द्वारा इनकम टैक्स की भरा जाता है। होस्टल ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन राजीव कपूर ने मांग की है कि इस मामले को जल्द ध्यान दिया जाये ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...