14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल टाउनशिप में आंधी से गिरे पेड़ बन सकते हैं जान के...

भेल टाउनशिप में आंधी से गिरे पेड़ बन सकते हैं जान के दुश्मन

Published on

भोपाल।

बारिश की स्थिति से निपटने भेल टाउनशिप ने भी चाकचौबंद तैयारियां शुरू कर दी है लेकिन गत दिवस आई आंधी से गिरे पेड़ रहवासियों के लिए जान के दुश्मन बन सकते हैं। बरखेड़ा ई व एफ सेक्टर क्षेत्र प्रबंधन का रवैया भेदभावपूर्ण नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां विगत दस दिनों से आंधी और बारिश से कई पेड़ गिर चुके हैं है जिसे आज तक हटाया नहीं गया है। आसपास के घरों में पुराने हो चुके पेड़ों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। भेल के नगर प्रशासन विभाग में भी कई बार शिकायत करने के बाद भी पेड़ों को आज तक हटाया नहीं गया है।

ऐसे में कालोनियों के रास्ते भी अवरूद्ध हो गए है। रहवासियों को आने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तो रहवासी भी भेल के इस भेदभावपूर्ण रवैये से खासे नाराज बताए जा रहे है। डी सेक्टर में अवैध कब्जों की शिकायतों को भी भेल प्रशासन नजर अंदाज करता रहा है जबकि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध कब्जे पाए जाते है। अनैतिक कार्यों को धड़ल्ले से यहां अंजाम दिया जा रहा है। भेल प्रशासन की इस क्षेत्र को लेेकर अनदेखी किसी बड़ी अनहोनी को न्यौता दे सकती है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...