14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर दी वैशाली रायकवार ने दी...

भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर दी वैशाली रायकवार ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Published on

भोपाल.

भोजपाल महोत्सव मेले के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसमें सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प की टॉप सिक्स कांटेस्ट और इंडियन आइडल सीजन 11 और 12 फेम की प्रतिभागी रह चुकी वैशाली रायकवार ने एक से बढकऱ एक नए पुराने गानों की प्रस्तुति दी।

वैशाली ने रस्के कमर, पिया रे पिया रे, दमादम मस्त कलंदर, डोल जगीरे दा, लगन-लगन के साथ सूफी, पंजाबी और बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों ने भी फरमाइश कर अपने पसंद के गाने सुने। शाम 7 बजे से शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। वैशाली ने कहा कि मेले में अलग-अलग बोली-भाषा के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के लोग परिवार के साथ आते हैं। ऐसे में हमारा प्रयास होता है कि सभी का मनोरंजन हो।

मेले में सूफी नाइट आज
राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में रविवार को सूफी नाइट में इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवाई भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे। बता दें कि सवाई भट्ट हिमेश रेमशिया के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। भट्ट सूफी के साथ बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति देंगे।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला देखने आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसमें सूफी नाइट, के साथ ही अलग-अलग विधा के गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में भारी भीड़ पहुंच रही है। शनिवार और रविवार को 30-35 हजार से ज्यादा लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं। मेले में सबसे ज्यादा युवाओं की टोली देखी जा रही है। मंच का संचालन महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर द्वारा किया जा रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...

बीएचईएल से 11 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी विदाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल से शुक्रवार को 11 कर्मचारी अपनी...

बीएचईएल में बीते वित्त वर्ष की सफलता का जश्न, सामूहिक भोज के साथ नई ऊर्जा का संचार

झांसी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार...