— कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत उमेश नाथ जी महाराज को राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने पर भव्य नागरिक अभिनंदन
भोपाल।
वाल्मीकि समाज भोपाल द्वारा परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत उमेश नाथ जी महाराज को राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने पर एक भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम मानस भवन भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें 50 मेधावी बच्चों और 25 वरिष्ठ समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर सकल वाल्मीकि पंचायत के चौधरी रवि चौधरी जमीदार, जगत लाल झंझोट, मोहन कल्याण, राधेश्याम गुर्जर, प्रेमचंद चौहान, जीवनलाल भंगिया, संतोष, मुकेश, मगन झंझोट, अनिल जैनवार, सुदेश कल्याणी, चिमनलाल करोसिया, गोपाल दास धूलिया, प्रकाश चौधरी, विशाल कल्याणे, खेमचंद करोसिया, प्रेम सांवरिया, पवन नरवर, विनोद मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग मानस भवन में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संत उमेश नाथ जी ने समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन चिमन कल्याणे ने किया। खेमचंद करोशी ने आभार व्यक्त किया।
