भोपाल।
भेल क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई जायेगी । भेल कारखाने में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कारखाने के वक्र्स इंजीनियरिंग,ट्रांसफार्मर,स्वीचगियर ब्लॉकों में झांकी का निर्माण किया गया है । भेल के नियमित कर्मचारी व ठेका श्रमिक के परिजनों को कारखाने में आने की अनुमति दी गई है । इसी तरह भेल के गोविंदपुरा और हबीबगंज औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में भी विश्वकर्मा पूजा का विशेष आयोजन किया गया है । आनंद नगर लेबर सोसायटी द्वारा भी पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया है । भेल के गेट क्रमांक 5 पर मेला लगाया जायेगा ।
