भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे वार्ड क्रमांक 57 के कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। साकेत नगर 2-ए वार्ड कार्यालय 23.79 लाख लागत से बनेगा। इस मौके पर भाजपा नेता टीआर मिश्रा, जोन अध्यक्ष नीरज सिंह, वार्ड 57 के पार्षद सुरेंद्र बाड़ीका, जीएस परिहार, टीआर पालीवाल, मिथिलेश वासनेई, आरएस राठौर, गुड्डू सक्सेना, दीपक गुप्ता, प्रद्युमन शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
