14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल न्यूज़हमें हर दिन नया सीखना है, तभी बाज़ार में प्रतिस्पर्धा की दौड़...

हमें हर दिन नया सीखना है, तभी बाज़ार में प्रतिस्पर्धा की दौड़ में मिलेगी सफलता—रामनाथन

Published on

— बीएचईएल भोपाल यूनिट में ज्ञानार्जन सप्ताह का समापन

भोपाल।

हमें हर दिन नया सीखना है, संस्थान के अनुरूप सतत सीखते रहना होगा, तभी बाज़ार में प्रतिस्पर्धा की दौड़ में सफल हो सकते है। यह बात बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने ज्ञानार्जन सप्ताह के समापन के मौके पर कही। इस सप्ताह का आयोजन 5 से 11 सितम्बर आयोजन किया गया था।उन्होंने ज्ञानार्जन सप्ताह की विषय वस्तु की सराहना करते हुए कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कार्य के अलावा व्यापारिक वातावरण पर भी नज़र बनाए रखें। उन्होने निरंतर सुधार पर बल दिया।

इस अवसर पर बिरेन्द्र कुमार सिंह महाप्रबंधक (मासं) ने अपने स्वागत उदबोधन में बीएचईएल ज्ञानार्जन सप्ताह के महत्व और इसके उपलक्ष्य में कराये गए विभिन्न गतिविधियों, तकनीकी विषयक वेबिनार्स और प्रतियोगिताओं के विषय में साझा किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किरण गवाण्डे और शंकर कदम, मुम्बई डब्बावाला थे। उन्होंने अपने 130 वर्ष पुरानी संस्थान के लगातार उपलब्धियों के लिए प्रबंधन सूत्रों को बहुत ही सहज और रोचक तरीके से साझा किया।

इस वर्ष मानव संसाधन विकास केंद्र के शीर्ष प्रबंधन के सहयोग से कई व्याख्यान, कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें न्यूक्लियर पावर प्लांट सिनारियों, वुमेन्स वित्तीय एम्पोवरमेंट कार्यक्रम,थ्री फेस कोलक्त्ता मेट्रो प्रोजेक्ट पर महत्वपूर्ण ऑनलाइन व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का परिकल्पन और सफल निष्पादन बिरेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक (मासं) के मार्गदर्शन में अपर महाप्रबंधक(मासंवि केंद्र), स्वागता एस सक्सेना के अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति सिंह, प्रबन्धक(मासंवि केंद्र) एवं उमेश कुमार सावले, प्रबन्धक(मासंवि केंद्र) के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक(मासंवि केंद्र) स्वागता एस सक्सेना के द्वारा किया गया।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...