12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में ये कैसी प्लांट कमेटी की बैठक

बीएचईएल में ये कैसी प्लांट कमेटी की बैठक

Published on

भोपाल

बीएचईएल में जबसे प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव हुये हैं तब से कर्मचारियों के काम नहीं हो पा रहे हैं लगता है प्रबंधन यूनियनों पर हावी है इसके चलते तीन यूनियनों ने तो तमाम बैठकों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है । वैसे भी प्रजातांत्रिक तरीका यह है कि कर्मचारियों के हित में इन कमेटियों में जाकर तमाम प्रतिनिधि यूनियनों को उनकी परेशानियों को सामने रखना चाहिये । यह परिपाटी किसी के समझ में नहीं आ रही है कि आखिर यह तीन यूनियने इन बैठकों में क्यों नहीं शामिल हो रही हैं।

अब चर्चा यह है कि एक यूनियन के नेता अपना तबादला भोपाल कराने के लिये पूरा जोर लगा रहे हैं और प्रबंधन है कि उन्हें भोपाल की जगह बनारस भेजना चाहती है । इसलिये वह प्लांट कमेटी की बैठक में शामिल ही नहीं हुये । रही बात एक अन्य यूनियन की तो वह अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिये प्रबंधन पर दबाव बना रहा है तो ऐसे में वह भी इन बैठकों से दूर हो गये हंै । एक और अन्य यूनियन जो भले ही प्रतिनिधि यूनियन नहीं बन पाई हो पर प्लांट कमेटी में जगह मिलने के कारण वह अपने स्वाभिमान बरकरार रखने के लिये कर्मचारियों के मुद्दों को भुला रही है ।

बाकी यूनियनें इन बैठकों में पहुंच तो रही हैं अपनी बात भी प्रबंधन के सामने दमदारी से रख रही हैं लेकिन इसके बाद भी प्रबंधन दिल्ली कॉरपारेट का हवाला देकर उन्हें चुप किये हुये है । इसलिये कुछ यूनियनें लंबे समय से दिल्ली कॉरपोरेट में मानव संसाधन विभाग के कार्यपालक निदेशक,डायरेक्टर और भेल के मुखिया के सामने गुहार लगा रहे हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है । ज्वाइंट कमेटी में भी कर्मचारियों की समस्याएं हल हो पायेंगी या नहीं यह बड़ा सवाल खड़ा है इसके पीछे कारण साफ है कि इसमें टे्रड यूनियन के सेंट्रल लीडर ही शामिल होंगे । अब तो कर्मचारी भी इन नेताओं की सुनते-सुनते थक से गये हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...