27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़डायरेक्टर साहब आये तो कारखाना और टाउनशिप की बदल गई तस्वीर

डायरेक्टर साहब आये तो कारखाना और टाउनशिप की बदल गई तस्वीर

Published on

भोपाल

भेल में पहली डायरेक्टर पॉवर के आगमन से भेल कर्मचारी-अधिकारी काफी खुश नजर आये अब वह चेयरमेन साहब के आने का इंतजार कर रहे हैं । दरअसल लंबे समय से भेल कारखाने और टाउनशिप की साफ सफाई का काम रूका हुआ था जैसे ही डायरेक्टर साहब व अन्य अफसर भोपाल आये तो ताबड़तोड़ सफाई अभियान शुरू हो गया। कचरे के ढेर को सड़क से हटाया गया । ब्लॉकों की साफ-सफाई कर बेहतर तरीके से सजाया गया ।

सिविल का पूरा अमला दिन-रात मेहनत करता रहा सबसे बड़ी बात यह है कि टाउनशिप के मुखिया भी मुख्य मार्गों की साफ-सफाई में लगे रहे जगह-जगह पार्कों से गमले उठवाकर जहां से साहब को गुजरना था वहां सजवा दिये। देखते ही बन रहा था डायरेक्टर साहब के आगमन पर कारखना और टाउनशिप की बदली तस्वीर का नजारा । यूं तो भेल के नये ईडी खुद भी इस तस्वीर को बदलने का मन बना चुके थे क्योंकि यह काम वह झांसी यूनिट में पहले ही कर चुके थे लेकिन प्रोडक्शन में उलझे होने के कारण यह काम नहीं कर पाये ।

देर आये दुरूस्त आये की तर्ज पर डायरेक्टर साहब का आगमन उनके लिये वरदान साबित हुआ उन्होंने इस मौके पर कारखाने की तस्वीर बदलने मेें देर नहीं की । ऐसा ही चलता रहा तो भेल के चेयरमेन साहब इसी साल में भोपाल दौरे पर आ गये तो समझों तस्वीर कुछ और ही होगी । यूं भी प्रोडक्शन यह यूनिट पिछले 8 माह से बेहतर प्रदर्शन कर रही उस पर डायरेक्टर साहब का आना वरदान साबित हुआ ।

दो माह से नहीं मिला वेतन
पिपलानी स्थित भेल सहकारी उपभोक्ता भंडार के कर्मचारी पिछले दो माह से वेतन न मिलने से परेशान हैं । इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं । श्रमिक नेता रमेश पथरौल प्रबंधन से मांग की है कि वह गरीब कर्मचारियों का वेतन का जल्द भुगतान करायें।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...