भोपाल
शुक्रवार की शाम को महिलाओं ने शराब दुकान के सामने सुंदर कांड का पाठ किया तो शनिवार को चौथे दिन भी महिलाऐं अयोध्या नगर की शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने जा पहुंची। उन्होंने दुकान से शराब खरीदने वालो का रास्ता रोककर नारे बाजी की । महिलओं का कहना है कि इस दुकान को कहीं भी अन्य जगह शिफ्ट किया जाये । मौके पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे । यह प्रदर्शन करीब दो घंटे चला। शराब दुकान के सामने भगवा ध्वज लगाकर महिलायें प्रदर्शन कर रही थीं।
