11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़समस्याओं से जूझ रहे हैं भेल टाउनशिप के श्रमिक,खस्ता हाल मकानों में...

समस्याओं से जूझ रहे हैं भेल टाउनशिप के श्रमिक,खस्ता हाल मकानों में रहने को मजबूर

Published on

भोपाल

भेल को आसमान सी बुलंदियों पर पहुंचाने वाले भेल श्रमिक खुद परेशान हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा जबकि वह वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायतें कर चुके हैं। ई और एफ सेक्टर में रह रहे सोसायटी कर्मचारी अनेक समस्याओं से ग्रस्त हैं। इन सेक्टर के मकानों की हालत खस्ता हो रही है और अधिकांश मकान वर्षों से खाली पड़े हुए हैं जो मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर होते जा रहे हैं। जिनमें श्रमिक रह रहे हैं उन मकानेां की छतें खराब हो चुकी हैं बारिश के मौसम में मकानों सेे पानी रिसता है।

छतोंं पर पानी नहीं चढऩे के कारण रहवासी कर्मचारियों को पीने के पानी क ी भारी दिक्कत हो रही है। जबकि व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए ठेका दिया गया है लेकिन ठेकेदार द्वारा शिकायतों पर गौर ही नहीं किया जाता। भेल द्वारा ठेकेदार को इन्ही जरूरी शर्तों पर काम दिया गया था कि वह शिकायतों का 24 घंटे के अंदर निराकरण करे।

गोविंदपुरा डी सेक्टर के जानलेवा गढ्ढें
आर्थिक संकट का रोना रोते हुए भेल प्रशासन ने अपनी ही उद्योग नगरी में रहने वाले लोगों की समस्याओं पर लगभग ध्यान देना ही बंद कर दिया। हाल यह है कि छोटे-छोटे सेक्टर बड़े गढ्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसा ही नजारा भेल उद्योग नगरी गोविंदपुरा के डी सेक्टर में देखा जा सकता हैं यहां एक नहीं सड़कों पर कई जान लेवा गढ्ढें बन गये हैं आये दिन बारिश में लोग यहां गिर रहे हैं। गोविंदपुरा सिविल आफिस बजाय इन गढ्ढों पर मलबा डलवाने के खाली क्वाटरों के सामने मलबा डलवा रहे हैं। यह बात यहां रहवासियों के गले नहीं उतर रही है।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...