4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नई पेंशन योजना को लेकर दूसरे दिन भी कार्यशाला, कर्मचारियों...

बीएचईएल में नई पेंशन योजना को लेकर दूसरे दिन भी कार्यशाला, कर्मचारियों ने किया हंगामा

Published on

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल में कर्मचारियों को नई पेंशन योजना के विषय में जानकारी देने के लिए गुरूवार को दूसरी कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सांस्कृतिक भवन में मानव संसाधन विभाग एवं वित्त विभाग के पीएफ अनुभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक, पीके नायक, अपर महाप्रबंधक (वित्त) एवं प्रमुख बीएचईएल पीएफ न्यास, मानव संसाधन एवं वित्त विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे ।

भोपाल के पीपीएफओ कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे । सर्वप्रथम मानव संसाधन विभाग द्वारा नई पेंशन योजना के विषय में प्रस्तुतीकरण देते हुए पोर्टल पर आवेदन करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई । उन्हें यह भी बताया गया कि पोर्टल पर फॉर्म कैसे भरा जाए और कौन कौन से दस्तावेज अपलोड किए जाने हैं । इसके उपरांत ईपीएफओ कार्यालय से आये पदाधिकारी ने उच्च पेंशन और इससे संबंधित जानकारी देते हुए कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए । श्री चन्द्रा ने कर्मचारियों की जिज्ञासा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रबंधन उन्हें हर तरह की सहायता करने के लिए तत्पर है ।

इधर सूत्रों का कहना है कि बुधवार को पहले दिन जब कर्मचारियों के समझ में प्रबंधन व बाहर से आये अधिकारियों की बात समझ में नहीं आई तो ऑल इंडिया भेल एम्पलाईज यूनियन ने जहां प्रबंधन की इस कार्यशाला की सराहना की वहां हंगामा भी खड़ा कर दिया । कुछ कर्मचारियों ने तो इस कार्यशाला में सिर्फ नारे बाजी ही नहीं की बल्कि सीटी बजाकर मनोरंजन भी किया । इस बात को ध्यान में रखते हुये प्रबंधन द्वारा आयोजित दूसरे दिन की कार्यशाला में अधिकारियों ने सही प्रस्तुतिकरण दिया ।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...