10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़निष्काम भाव से किया गया कर्म ही पूजा है -ईडी प्रवीण चन्द्र...

निष्काम भाव से किया गया कर्म ही पूजा है -ईडी प्रवीण चन्द्र झा

Published on

– बीएचईएल में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

भेल हरिद्वार,

????????????????????????????????????

17 सितंबर हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी तथा वास्तु के आराध्य भगवान विश्वकर्मा का जयन्ती दिवस बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल की दोनों इकाईयों हीप तथा सीएफएफपी में श्री विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित पूजा अनुष्ठानों में प्रतिभागिता की ।

विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें सुख, शांति एवं सृजन की प्रेरणा देता है । उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि निष्काम भाव से किया गया कर्म ही संसार की सबसे पवित्र पूजा है ।

श्री झा ने कहा कि अपने कार्य के प्रति सम्पूर्ण समर्पण ही सफलता की कुंजी है । इस पवित्र गरिमामय अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा सहित अनेक महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...