13.3 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालकैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

Published on

भोपाल

राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। मंडीदीप के एक युवक पर करीब तीन लाख रुपए कीमत के कैमरे और लेंस लेकर फरार होने का आरोप है। पीड़ित ने कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। जानकारी के मुताबिक रितेश आर्य, जो 23वीं बटालियन भदभदा क्षेत्र का निवासी है, घर से कैमरा किराए पर देने का व्यवसाय करता है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी सुरेंद्र रघुवंशी, निवासी सतलापुरा, मंडीदीप जिला रायसेन, पूर्व में भी उससे कैमरे किराए पर लेता रहा है। तय समय पर नहीं लौटाए कैमरे रितेश के अनुसार कुछ दिन पहले सुरेंद्र ने शूटिंग के लिए कैमरे और लेंस किराए पर लिए थे। तय समय बीत जाने के बाद भी उसने सामान वापस नहीं किया। बार-बार फोन करने पर भी आरोपी कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। कैमरों और लेंस की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताई जा रही है।

पीड़ित ने सावधानी के तौर पर कैमरे देते समय आरोपी का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। उसके पास संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। “यह हमारा काम नहीं” — थाने में जवाब रितेश का आरोप है कि कमला नगर थाना पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। उनका कहना है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि “कैमरे दिलाना हमारा काम नहीं है।”
पीड़ित का कहना है कि यह साफ तौर पर अमानत में खयानत का मामला है और पुलिस को आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। रितेश ने अब मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कही है। वहीं, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Read Also :- मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...