3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeभोपालबिना मीटर के थमाया 1.76 लाख का बिजली बिल, घर के बाहर...

बिना मीटर के थमाया 1.76 लाख का बिजली बिल, घर के बाहर तैनात किया बंदूकधारी गार्ड

Published on

भोपाल

राजधानी के अटल नेहरू नगर में बिजली कंपनी की एक संवेदनहीन कार्रवाई का मामला सामने आया है। यहाँ एक निर्धन विकलांग परिवार को बिना बिजली मीटर लगे ही 1 लाख 76 हजार रुपये का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया। इतना ही नहीं, बिल का भुगतान न होने पर कंपनी ने न केवल बिजली का कनेक्शन काट दिया, बल्कि परिवार पर दबाव बनाने के लिए घर के बाहर एक हथियारबंद गार्ड भी तैनात कर दिया।

परिवार का दावा: कभी लगा ही नहीं मीटर पीड़ित विकलांग हाफिज सईद और उनके परिवार का कहना है कि उनके घर में कभी बिजली का मीटर लगाया ही नहीं गया। इसके बावजूद कंपनी ने उन पर लाखों का बकाया निकाल दिया। परिवार का आरोप है कि वे बेहद गरीब हैं और इतनी बड़ी राशि जमा करना उनके लिए नामुमकिन है। वहीं, बिजली कंपनी का दावा है कि काफी समय से आसपास के घरों से अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिसके आधार पर यह चालान बनाया गया है।

कांग्रेस ने घेरा, ‘गांधीगीरी’ से जताया विरोध इस मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने इस कार्रवाई को ‘अमानवीय’ करार देते हुए बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा तरीका अपनाते हुए घर के बाहर तैनात बंदूकधारी गार्ड को फूल माला पहनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्रवाई को बताया अमानवीय मनोज शुक्ला ने सवाल उठाया कि एक गरीब और विकलांग परिवार इतनी बड़ी रकम कहाँ से लाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी गरीबों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। पार्टी ने मांग की है कि इस अवैध बिल को तुरंत निरस्त किया जाए और पीड़ित परिवार को राहत दी जाए। इस दौरान दीपक दीवान, महेश मेहरा, युवराज सिंह राय सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also :- सात साल बाद पाकिस्तानी जेल से छूटकर वतन तो लौटा प्रसन्नजीत, लेकिन घर आने के पैसे नहीं

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this