9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज महाप्रसादी का वितरण — पिपलानी क्षेत्र...

शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज महाप्रसादी का वितरण — पिपलानी क्षेत्र में ‘डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था’ द्वारा भव्य आयोजन

Published on

भोपाल

राजधानी के भेल क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था (रजि.), भोपाल द्वारा रविवार, 15 फरवरी 2026 को सोनागिरी स्थित पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहा (भेल) पर विशाल ‘महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम 2026’का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि महाप्रसादी का वितरण दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा ।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, प्रसादी वितरण व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता गणों ने शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। महाशिवरात्रि के इस अवसर पर भेल क्षेत्र शिवभक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश देगा।

Read Also :- मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...