7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपालसार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

Published on

भोपाल

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद परिवारों के लिए नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के तहत बच्चों को कपड़े, बिस्किट, टॉफी और चॉकलेट, जबकि महिलाओं को गर्म कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में उन महिलाओं को, जो स्वयं दोपहिया वाहन चलाती हैं, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट भी भेंट किए गए। संस्था की इस अनूठी पहल की स्थानीय नागरिकों और उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष दीपाली तिवारी, उपाध्यक्ष श्रद्धा दुबे, सचिव प्रेरणा शर्मा, कोषाध्यक्ष वंदना मेघानी, सहसचिव स्वेता छेनिया, मीरा तिवारी तथा संस्था के संरक्षक दीपक दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने समाज के सक्षम वर्ग से आगे आकर सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

Read More :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उखरुल में गोलीबारी और आगजनी

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this