12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालअमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर, देश में गैस की किल्लत बढ़ी

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर, देश में गैस की किल्लत बढ़ी

Published on

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने और समुद्री मार्गों पर सुरक्षा जोखिम बढ़ने के कारण देश में एलपीजी और औद्योगिक गैस की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार कई राज्यों में गैस सिलेंडरों की सप्लाई में देरी की स्थिति बन रही है।

इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण शिपिंग लागत बढ़ने और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से गैस की उपलब्धता पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर गैस एजेंसियों ने नए सिलेंडर कनेक्शन पर अस्थायी रोक भी लगा दी है, जिससे उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में अधिक समय लग रहा है। हालांकि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।

Read Also :- एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this