17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालअरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में चोरों का तांडव— आर्किटेक्ट और बैंक मैनेजर...

अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में चोरों का तांडव— आर्किटेक्ट और बैंक मैनेजर के घर से 12 लाख के जेवरात-नकदी चोरी

Published on

भोपाल ।
राजधानी के पॉश इलाकों अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में चोरों ने रविवार देर रात धावा बोलकर दो घरों से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहली घटना अरेरा कॉलोनी की है, जहाँ एक वरिष्ठ आर्किटेक्ट के परिवार के शादी के लिए मुंबई जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। घर से 7 लाख के जेवरात और 5 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए गए। परिवार के लौटकर आने पर वारदात का पता चला।

दूसरी घटना शाहपुरा क्षेत्र की है, जहाँ एक बैंक मैनेजर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार शादी में शामिल होने बाहर गया हुआ था। चोरों ने घर के पीछे की छत पर चढ़कर खिड़की तोड़ी और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों वारदातों में चोरों की कार्रवाई का तरीका एक जैसा है, इसलिए दोनों मामलों में एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका है। घटनास्थलों से फिंगरप्रिंट जुटाए गए हैं और आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...