22.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालएमपी नगर जैसे पॉश इलाके में घंस गया रोड, शुक्र है हादसा...

एमपी नगर जैसे पॉश इलाके में घंस गया रोड, शुक्र है हादसा नहीं हुआ

Published on

भोपाल।
यूं तो पूरे शहर में बारिश में सडकों पर गडढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं, लेकिन एमपी नगर जैसे पॉश इलाके में रोड घंसना बडी लापरवाही को उजागर कर रहा है। शुक्र है कि रोड पर घंसा वहां से व उसके आसपास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, लिहाजा हादसा नहीं हुआ। आनन—फानन में बैरिकेटिंग करवाई गई। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने धरना दे डाला। रोड के घंसने से 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्‌ढा हो गया है। हादसा गुरुवार दोपहर एक बजे के आसपास का है। जब सड़क किनारे का एक हिस्सा अचानक धंस गया।
बोर्ड ऑफिस से एमपी नगर की ओर आने वाला यह रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़क है। गडढे के कारण यहां दिन में कई बार जाम के हालात बने। एमपी नगर एसडीएम एलके खरे
के मौके पर पहुंचने के बाद गड्‌ढे के आसपास बेरिकेडिंग कराई गई।
कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया गड्‌ढे के किनारे धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यह पीडब्ल्यूडी का भ्रष्टाचार का नमूना है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह कहते हैं कि जब तक रहेंगी सड़क, तब तक रहेंगे गड्ढे। वे यहां आकर देखें कि यह भ्रष्टाचार का कितना बड़ा नमूना है। सरकार इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें।
एसडीएम खरे ने कहा कि ज्योति टॉकीज के सामने पुराना फुटपाथ बना है। इस पर पुराना नाला है। नाले की मिट्‌टी खिसकने से सड़क धंस गईं। यह रोड राजधानी विकास परियोजना (सीपीए) ने पीडब्ल्यूडी को साल 2002 को सौंपी थी। तब से पीडब्ल्यूडी का डिवीजन नंबर-2 मेंटेनेंस कर रहा है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...