9.9 C
London
Friday, February 20, 2026
Homeभोपालकेन्द्रीय कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री ने जयपुर से ‘भारत विस्तार’ का किया...

केन्द्रीय कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री ने जयपुर से ‘भारत विस्तार’ का किया शुभारंभ — डिजिटल क्रांति से किसानों को उनकी भाषा में मिलेगी त्वरित और सटीक जानकारी

Published on

जयपुर।

कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने जयपुर से ‘भारत विस्तार’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह एआई आधारित तकनीकी प्रणाली किसानों को उनकी अपनी भाषा में कृषि संबंधी त्वरित एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि ‘भारत विस्तार’ कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कृषि में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा दे रहा है और यह पहल किसानों को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने राजस्थान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य कृषि क्षेत्र के नवाचारों से पूरे देश को नई दिशा दे रहा है और रेगिस्तान को भी नंदन वन में बदलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि एआई आधारित यह प्रणाली प्रदेश के किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।

इससे किसानों को फसल प्रबंधन, उन्नत बीज, मौसम पूर्वानुमान, कीट नियंत्रण और बाजार भाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने 155261 नम्बर डायल कर ‘भारत विस्तार’ के माध्यम से सीधा संवाद किया। कई किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याएं साझा कीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा तुरंत समाधान प्रदान किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल और एआई तकनीक के उपयोग से कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता, उत्पादकता और दक्षता बढ़ेगी। ‘भारत विस्तार’ के शुभारंभ के साथ ही राजस्थान ने कृषि के डिजिटलीकरण में एक नई पहल की है, जिसका लाभ आने वाले समय में लाखों किसानों को मिलेगा।

Read Also :- बीएचईएल में 5% विनिवेश के खिलाफ बिगुल: ‘बीएचईएल बचाओ-देश बचाओ’ के नारों से गूंजा

Latest articles

राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में दोनों हाथों की नस काटी, फिर फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते 47...

नेत्रहीन बच्चों ने किया सुंदरकांड का पाठ भावपूर्ण माहौल में हुआ कार्यक्रम

भोपाल लालघाटी के समीप पंचवटी कॉलोनी स्थित बीएसआर ग्रुप एवं राहुल इंटरप्राइजेज के नवीन शोरूम...

नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, कीमतें 20% बढ़ेंगी — वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगी नई व्यवस्था

भोपाल राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को कैबिनेट की...

पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी — ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी, खाली कराया गया परिसर

राजधानी स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के...

More like this