15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालकेरवा डैम कैचमेंट एरिया में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई, गेट-बाउंड्रीवॉल तोड़ी

केरवा डैम कैचमेंट एरिया में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई, गेट-बाउंड्रीवॉल तोड़ी

Published on

भोपाल

केरवा डैम के कैचमेंट एरिया में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कॉलोनी का गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ दी, वहीं बनाई गई सड़कों को भी उखाड़ दिया। तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी टीम के साथ कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हुजूर तहसील के अंतर्गत बेरखेड़ी बाज्याफत क्षेत्र में करीब 10 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति के स्ट्रेलिंग वुड कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जांच के बाद अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि केरवा डैम के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण कर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी, जो नियमों के खिलाफ है। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की गई।
पहले दर्ज हो चुकी है एफआईआर जिले में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके बाद अब प्रशासन जमीनी स्तर पर भी सख्ती दिखा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि कैचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read Also :- पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

Latest articles

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...