26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालकैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

Published on

भोपाल

राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच पुलिस को एक बड़े वित्तीय अपराध तक ले गई। सोमवार देर शाम पुलिस जब कैफे में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश में एक अपार्टमेंट में पहुंची, तो वहां दबिश के दौरान करीब 61 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है और मामला हवाला कारोबार से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। चाय के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब आधा दर्जन युवक जोन-2 स्थित ‘द लेजी कैफे’ में चाय पीने पहुंचे थे।

चाय आने में देरी होने पर युवकों का कैफे कर्मचारी से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। युवकों ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा और बचाव में आए अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट व तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

फ्लैट में चल रही थी नोटों की गिनती आरोपियों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस मीरा कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की चेतावनी दी। गेट खुलते ही पुलिस दंग रह गई; अंदर मौजूद तीन युवक नोटों की गड्डियां गिन रहे थे। तलाशी लेने पर कुल 61 लाख रुपये नकद पाए गए, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। आयकर विभाग करेगा मामले की जांच पकड़े गए तीनों युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है। एमपी नगर पुलिस ने प्राथमिक तौर पर इसे हवाला का मामला माना है और इसकी विस्तृत जानकारी आयकर विभाग  को दे दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह इतनी बड़ी रकम कहां से आई थी और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

Read Also :- बीएचईएल में ‘समन्वय-2026’ के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला को मिली नई मजबूती

Latest articles

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

More like this

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...